शाहजहांपुर में ददरौल से विधायक अरविंद सिंह को ज्ञापन देते शिक्षक नेता। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कम छात्र नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को समायोजित करने के आदेश का विरोध शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को शिष्टमंडल ने जलालाबाद से विधायक हरिप्रकाश वर्मा व ददरौल विधायक अरविंद सिंह को ज्ञापन दिया है।
जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को समायोजित किए जाने के आदेश दिए हैं। इससे प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त होने के बावजूद गरीब एवं वंचित समूह के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। विद्यालयों को मर्ज करके दूसरे गांव में बच्चों को भेजने की अनुशंसा में बुनियादी शिक्षा की धारा से छूट जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में डाॅ. रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, सचिन मिश्रा, भुवनेश गुप्ता, धीरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।