फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद करने की योजना का किया विरोध

Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग बंद करने की योजना का किया विरोध
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की पीलीभीत ब्रांच लाइन पर स्थित टिकरी क्रासिंग को रेल प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने की योजना बनाए जाने से आसपास के ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। टिकरी क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में ग्रामीणों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर क्रासिंग बंद कराने का निर्णय निरस्त कराने की गुहार की। ज्ञापन में कहा गया है कि टिकरी स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 62 सी से टिकरी समेत भंडेरी, कटिया, रखिया, मूढ़ा, इमलिया, खिरिया, सहतेपुर, फत्तेपुर आदि गांवों के हजारों लोगों का रोजना आवागमन होता है। क्रासिंग बंद हो जाने पर इन गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय तक जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि यदि क्रासिंग बंद करना आवश्यक हो तो वहां फ्लाई ओवरब्रिज अथवा रेलवे अंडरपास बनाया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान जगवत्ता देवी, पुष्पा देवी, परमेश्वर दीन, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, माधुरी, संतोष मौर्य, गंगादीन, रामचंद्र, महिपाल, रामरतन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें