फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी छवि धूमिल करने के लिए विरोधियों ने रचा षड्यंत्र : सांसद

Tue, 17 Sep 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि उनकी साफ सुथरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए विरोधियों ने षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ ग्रामीणों को अनशन पर बैठाया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि वह पार्टी के निर्देश पर हरियाणा के विधानसभा चुनाव में लगे हुए थे। उनके पीछे जलालाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उनकी जमीन पर कब्जा करने का असफल प्रयास हुआ। अराजकतत्वों ने उनके लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वालों पर लिखे गए मुकदमे के बारे में उन्हें बाद में जानकारी प्राप्त हुई। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।
उनकी जमीन पर जेसीबी चलाकर कब्जा करने का प्रयास करने वाले लोग उनके विरोधियों के बहकावे में आकर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता को हकीकत बताएंगे। सांसद ने कहा कि उन्होंने पांच साल पहले गाटा संख्या 391 की 31 बीघा जमीन खरीदी थी। उनकी जमीन की पैमाइश करा ली जाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कुंवरसेन गंगवार, डॉ. भरत पटेल, डॉ. सिद्दीक अहमद अंसारी आदि लोग साथ रहे।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे रहे ग्रामीण

मीरानपुर कटरा। सांसद पर प्लॉट पर कब्जे का आरोप लगा रहे ग्राम पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया के ग्रामीण सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। सोमवार को ग्राम हरियरपुर के रमेशचंद्र सागर, पोषिल गांव के श्यामपाल सिंह, भानुप्रताप गंगवार अनशन पर बैठे।

जांच के लिए टीम गठित
तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ अमित कुमार चौरसिया और तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने मीरानपुर कटरा-जलालाबाद रोड किनारे स्थित भूमि का मौका मुआयना किया। एसडीएम ने पैमाइश के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर दी है। पैमाइश करने वाली टीम में नायब तहसीलदार मनु माथुर, थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी, क़ानूनगो अजीत प्रताप सिंह, लेखपाल कमलेश मिश्रा, सुबोध कुमार वर्मा, अनुराग शर्मा, हिमांशु रंजन को रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें