फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिचालकों की हड़ताल...दस घंटे बंद रही ई-बस सेवा, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ककरा ​स्थित ई-बस सेवा के चार्जिंग प्वाइंट के बाहर प्रदर्शन करते परिचालक। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किलोमीटर के बजाय वेतन को फिक्स करने व वेतन दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ई-बसों के परिचालकों ने हड़ताल करते हुए दस घंटे तक बसों का संचालन ठप रखा। इस बीच धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। बसों के नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। परिचालकों को समझाकर संचालन शुरू कराया गया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे ड्यूटी पर आए परिचालकों ने बसों को चार्जिंग स्टेशन से निकालने से मना करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। 21 बस चालकों ने स्टेशन के मुख्य गेट के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। उन्होंने बताया कि परिचालकों को किलोमीटर के बजाय फिक्स वेतन दिया जाए। पूर्व महीने का वेतन भुगतान करने की मांग भी की।
कहा कि उनसे अधिक समय तक ड्यूटी ली जा रही है। हड़ताल के कारण बसों का संचालन ठप रहा। इसके चलते नए वर्ष पर रोडवेज बस अड्डा, बरेली मोड़ समेत कई जगह पर लोग ई-बसों का इंतजार करते रहे। हड़ताल के चलते यात्रियों को ई-रिक्शों, ऑटो आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में ई-बस सेवा ठप होने से यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इस बीच परिचालकों से ई-बस सेवा प्रबंधक हुमायूं लारी ने बातचीत की, लेकिन हल नहीं निकला। शाम चार बजे दोबारा हुई बातचीत के बाद परिचालक मान गए। उन्होंने बसों का संचालन शुरू कर दिया।

कंपनी के खिलाफ उबाल
ई-बस में परिचालकों की ड्यूटी करने वालों का अनुबंध संबंधित कंपनी से है। परिचालकों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 15 से 16 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है। यह श्रम कानूनों के खिलाफ है। पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया, इसस वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मांग उठाने पर धमकी दी जाती है।


परिचालकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। उनकी समस्या का समाधान लोकल स्तर से नहीं होगा। वार्ता के बाद परिचालक मान गए हैं। उनकी मांगों के संबंध में कंपनी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

- हुमायूं लारी, प्रबंधक-ई-बस सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें