फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परीक्षा में सफल अधिकारियों को ही जनगणना में लगाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के संबंध में बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर ने जनगणना चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल कर्मचारियों-अधिकारियों को ही जनगणना में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शहर में लगभग 1000 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। 104 फील्ड ट्रेनर्स की प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। इस चरण के तहत क्षेत्र के सभी भवनों, आवासीय एवं गैर-आवासीय मकानों का व्यवस्थित विवरण संकलित किया जाएगा।
अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के सही संकलन, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि त्रुटिरहित कार्य करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक सूचियां उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

बीएसए, डीसी और डीपीआरओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद जनगणना कराई जा रही है। इसको सफल बनाने के लिए चार्ज अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण लें। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें