शाहजहांपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा और ददरौल विधानसभा उप चुनाव में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने का अवसर दिया है, ताकि उन्हें बूथों पर आकर परेशान न होना पड़े। बावजूद पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए आवेदन करने वाले मतदाताओं की संख्या बहुत कम है।
मतदान में 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए फार्म 12डी भरना था। इन फार्माें को बीएलओ को घर-घर जाकर भरवाना था। 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या जिले में 20,860 है। इसमें से कुल 95 लोगों ने घर बैठे मतदान करने का आवेदन किया है।
जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 20,549 है, इसमें से कुल 75 मतदाताओं ने घर से ही मतदान करने के लिए आवेदन किया है। प्रशासन का प्रयास था कि अधिक से अधिक दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर बैठे आसानी से मतदान कर पाएं।