फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ

Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण कराने के लिए 16 सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक और माता-पिता एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच का होना चाहिए। जो बच्चे 2023-24 में कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा दे रहे हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं उसी जिले के निवासी होना जरूरी है, जहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित है। किसी भी परिस्थिति में कोई भी छात्र-छात्रा दूसरी बार चयन परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं होगा।

आवेदन करने का तरीका
नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करें।

एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। यहां क्लास 6 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करें। अब लॉगिन डिटेल्स लेकर लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।

मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फोटो और सिग्नेचर सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।

फीस जमा करें। सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट ले लें।

आधार कार्ड होगा अनिवार्य
चयन के समय छात्र-छात्रा को आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होगी। यदि आधार नहीं है तो जब तक बच्चे की आधार संख्या जारी नहीं होती तब तक वह संबंधित सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी माता-पिता के निवास प्रमाण पत्र को अपलोड करके स्वयं को पंजीकृत करा सकता है। हालांकि उसका पंजीकरण अनंतिम माना जाएगा और यदि उसका अनंतिम रूप से चयन होता है उसे प्रवेश के समय आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होगी।
विज्ञापन


मिलेगा आरक्षण

जिले में कम से कम 75 प्रतिशत स्थान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएंगे। शेष स्थान जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरे जाएंगे। कुल स्थानों के एक तिहाई स्थान बालिकाओं द्वारा भरे जाएंगे। दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र सरकार के नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें