शाहजहांपुर। सर्वोत्तम कैडेट रैली-2023-24 में शाहजहांपुर के कब व बुलबुल ने पुरस्कार पाया है। इनमें आयुष को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, अभ्यास कुमार को तृतीय पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये मिलेंगे। इनके अलावा काव्या को तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सर्वोत्तम कैडेट रैली में पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रादेशिक मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश डॉ. प्रभात कुमार, जिले में स्काउट एवं गाइड के मुख्यायुक्त एवं डीआईओएस हरिवंश कुमार, अध्यक्ष व डीएम उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बीएसए दिव्या गुप्ता, स्काउट एवं गाइड की अधिकारी दपिंदर कौर व निकहत परवीन ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है। संवाद