फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर टेंपो और बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव बरौना निवासी मिथुन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोरोंकुुइयां के पास टेंपो और बोलेरो की टक्कर में पुवायां के गांव बरौना निवासी रामकिशन के पुत्र मिथुन (32) की मौत हो गई। टेंपो सवार कई यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी रंजीत कुमार टेंपो चलाते हैं। रविवार सुबह वह शाहजहांपुर से सवरियां लेकर पुवायां आ रहे थे। गांव कोरोकुइयां गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में बैठे पुवायां के गांव बरौना निवासी रामकिशन के पुत्र मिथुन (32), गांव भटिउरा निवासी वीरपाल, सिधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सत्यम मिश्रा, गांव चकऊदन निवासी अंकित, टेंपो चालक रंजीत गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को टेंपो से निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। मिथुन लखनऊ में कहीं काम करते थे और घर लौट रहे थे। रंजीत और वीरपाल की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर मिथुन के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बाइकें टकराने से सराफा व्यापारी सहित दो घायल

खुटार। बाइकें आमने-सामने टकराने से खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी सराफा व्यापारी मोहन वर्मा और लखीमपुर के थाना मैगलगंज के गांव जमुनिया निवासी आदेश अवस्थी घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह खुटार के तिकुनिया चौराहे के पास हुआ। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। आदेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोहनलाल वर्मा को परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

पशु से टकराकर बाइक सवार घायल
कलान। सथरा गांव के पास गढि़याछवि मार्ग पर रविवार को हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आए पशु से टकराकर बाइक सवार नगर पंचायत के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी प्रदीप शाक्य घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, वह किसी काम से अपनी बहन के घर बदायूंं जा रहे थे। संवाद
-
हादसे में मौत के मामले में बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज



कांट (शाहजहांपुर)। जलालाबाद मार्ग पर विक्रमपुर गांव के पास गत 26 जनवरी को सुबह बाइक में सामने से आई एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी 55 वर्षीय राजाराम की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



भूड़ा गांव के चरन सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता राजाराम और माता पुष्पा देवी बाइक से गंगा स्नान करने ढाई घाट जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता की उसी दिन मौत हो गई और मां को भी गुम चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बाइक चालक का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक घायल

तिलहर। गांव रानी खिरिया निवासी श्रीपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राजकुमार शनिवार रात मंदिर के पास बैठा था। इस बीच ट्रैक्टर की टक्कर से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रामकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

पुवायां के गांव बरौना निवासी मिथुन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें