जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर स्थित पुलिया के पास गड्ढे की वजह से शनिवार शाम परौर कस्बा निवासी बाइक सवार मनोज (25) की गिरकर मौत हो गई, जबकि उनका साथी मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी श्यामू घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, मनोज शाहजहांपुर में किराये के मकान पर रहकर चाट का ठेला लगाते थे। मनोज और उसका साथी श्यामू दोनों शनिवार को करकौर स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर पुलिया के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क पर गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हुई और दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। बताते हैं कि श्यामू बाइक चला रहा थे। जबकि मनोज पीछे बैठे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। संवाद