फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में 24 घंटों में एक लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा, बाढ़ के बने आसार

विज्ञापन
गर्रा नदी में बढ़ रहा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में सोमवार रात करीब 54 हजार और मंगलवार को शाम चार बजे दियूनी बैराज से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने तो खन्नौत नदी का भी जलस्तर एक मीटर बढ़ने का अनुमान है। बाढ़ के हालात बनने के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.250 मीटरगेज एवं लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 143.800 मीटरगेज रिकाॅर्ड किया गया। जिले में कठना नदी 8500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है। सोमवार को रात दो बजे दियूनी बैराज से 54120 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में पास किया गया।
मंगलवार को शाम चार बजे दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 49790 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। इस पानी का प्रभाव जनपद में पांच सितंबर तक आने की संभावना है। इससे गर्रा नदी का जलस्तर लगभग एक मीटर और बढ़ सकता है, जो कि खतरे के निशान 148.800 मीटरगेज से लगभग आधा मीटर नीचे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार वर्षा होने के कारण लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर लगभग एक मीटर बढ़ने का अनुमान है। सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर को बढ़ रहा है। इसके लिए बाढ़ राहत कार्य की तैयारियां पूरी कर लें।

बारिश और पानी छोड़े जाने से बिगड़ सकते हैं हालात
पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। बैराज से पानी निकाला जा रहा है। इससे हालात बिगड़ सकते हैं। पिछले वर्ष जैसी स्थिति फिर से होने की आशंका बन रही है।

गर्रा नदी में छोड़े जा रहे पानी को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। लोगों से अपील की जा रही है कि नदियों के किनारों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें