फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की समीक्षा में एक  रोगी मिला पॉजिटिव 

Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले में डेंगू रोग की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें अभी तक लखनऊ जांच के लिए भेजे गए तीन सैंपल में एक रोगी में डेंगू के लक्षण पाए गए। डेंगू से निपटने के लिए सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल के द्वारा रीजन लैब लखनऊ में डेंगू की जांच के लिए तीन मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें एक मरीज का सैंपल पॉजिटिव आया है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। डेंगू से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में एंटी लार्वल छिड़काव नियमित रूप से कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. कमल कुमार की लोगों से अपील है कि बदलते मौसम के कारण आए बुखार से घबराए नहीं, किसी भी बुखार में प्लेटलेट सामान्य रूप से कम हो ही जाती हैं। प्लेटलेट की संख्या कम होने पर उसे डेंगू नहीं समझे। इस रोग की पुष्टि एलाइजा विधि से ही की जाती है। बुखार आने पर जिला अस्पताल या अपने निकट के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह के बगैर दवाई नहीं लें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें