फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में लगी आग से जली डेढ़ बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगरिया बुजुर्ग गांव में सोमवार को दोपहर रामकृष्ण यादव के बंटाई पर लिए खेत में आग लग जाने से करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
विज्ञापन

रामकृष्ण यादव ने बताया कि करीब छह बीघा खेत बंटाई पर लेकर उसमें गेहूं की फसल बोई थी। सोमवार को खेत में फसल काटने का काम चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे मजदूर काम रोककर खाना खाने चले गए। इसी दौरान अचानक खेत में आग लग गई। उस दौरान आसपास अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। खेत में आग लगी देख सभी मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। रामकृष्ण के अनुसार उनकी करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें