नगर के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल की ओर से क्रिसमस के उपलक्ष्य में एक मैरिज पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
मनोज पीसी ने प्रशु यीशु की प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संदीप हरिसरन ने यीशु मसीह के बारे में जानकारी देते हुए उनसे जुड़ी शिक्षाप्रद कहानियां सुनाईं। स्कूल के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सेंटा क्लाज के प्रतिरूप ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। स्वर्ग के दूत के रूप में अनमोल तिवारी की वेशभूषा खूब सराही गई। पंजाबी गीत पर डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा। मैनियां के क्राइस्ट स्कूल के बच्चे भी खुटार के स्कूल आए और कार्यक्रमों में भाग लिया।
शिक्षाविद डीपी मिश्र, ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में थामसन, सीए बीजू, मनोज पीसी, रानी थामस, अर्चना सिंह, डीवी सिंह, दीपा पांडे, दीपा सिंह, पंकज सिंह, सोहनी शुक्ला, शिवाली मिश्रा, पूजा सिंह, काव्या गुप्ता, रजविंदर कौर, डीके तिवारी, मुकेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन विदनेश तिवारी ने किया।