फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नरक चतुर्दशी पर यम का दीया जलाया, सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उस्मान बाग मंदिर के पास यम का दीया जलातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर नरक चतुर्दशी पर यम का दीया जलाकर सुख समृद्धि की कामना की गई। महिलाओं ने सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए घरों के बाहर दक्षिण दिशा की ओर यमराज के निमित्त दीपक जलाए।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमदीप दान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार पर यमराज की कृपा बनी रहती है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दीपक जलाकर यमराज और भगवान धन्वंतरि का स्मरण किया। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और कल्याण की प्रार्थना की। श्री रुद्रबाला धाम के पंडित कान्हा कृष्ण ने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी की संध्या को घर के बाहर दीपदान करने से सुख-शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें