फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टी के दिन पुलिसकर्मियों के साथ जाकर टीम ने रुकवाया अवैध निर्माण

Sun, 10 Mar 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मौजमपुर स्थित पुराने रोडवेज के समीप पालिका आराजी पर शनिवार को छुट्टी के दिन पालिका टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान टीम की निर्माण कर रहे युवकों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


नगर पालिका के प्रधान लिपिक अयूब अली ने बताया कि मौजपुर स्थित गाटा संख्या 76 के अंश भाग का अवैध रूप से बैनामा कराकर सुल्तान पुत्र युसूफ निवासी मोहल्ला मौजमपुर सड़क की भूमि पर दुकान का निर्माण कर रहा है। बताया कि सुल्तान को पहले भी नोटिस देकर दुकान का नक्शा बनवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बिना नक्शा बनवाए वह लगातार दुकान का निर्माण कर रहा है। शनिवार को पुलिस को पत्र देकर नगर पालिका ईओ ने पुलिस बल की मांग करते हुए अवैध रूप से छुट्टी के दिन दुकान का निर्माण रुकवाने की अपील की।

प्रधान लिपिक अयूब अली ने नगर पालिका टीम और पुलिस बल के साथ शनिवार शाम 4 बजे मौके पर पहुंचकर दुकान पर मशीन लगाकर लेंटर डालने जा रहे सुल्तान की दुकान के हो रहे निर्माण को रुकवाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई। निर्माण रुकवाते हुए चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कार्य शुरू किया गया तब वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें