खुटार। गांव रुजहा कलां के ओमप्रकाश को अपने मकान पर कब्जा मिल गया है। पुलिस की मदद से वह परिवार सहित अपने घर पहुंच गए हैं।
ओमप्रकाश का एक भतीजा कुछ माह पूर्व एक युवती को ले गया था और शादी कर ली थी। युवती ने कोर्ट में बयान देकर ओमप्रकाश के भतीजे के साथ ही रहने की बात कही थी, इसके बाद युवती को ओमप्रकाश के भतीजे के साथ भेज दिया गया था। एक माह पूर्व युवती के परिजनों ने ओमप्रकाश के परिजनों को घर से निकाल कर अपना ताला लगा दिया। उनके घर में रखे 30 हजार रुपये और जेवर भी निकाल लिए गए थे। तब से वह रिश्तेदारियों में रह रहे हैं।
24 जुलाई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश को बुलाकर घर का ताला खुलवाकर परिजनों सहित उनको घर में रहने को कह दिया। समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ओमप्रकाश की समस्या का समाधान करा दिया गया है। संवाद