फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमलता, बृज मोहन और प्रभात पटेल बने चैंपियन

Sun, 10 Jan 2016 11:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक (जीटीआई) की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। अंतिम दिन मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मैकेनिकल ब्रांच के बृजमोहन और प्रभात पटेल को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया। बालिका वर्ग में सिविल इंजीनियरिंग फाइनल इयर की छात्रा ओमलता एक बार फिर चैंपियन बनीं। इनके अलावा बालिका वर्ग में मैकेनिकल ऑटोमोबाइल्स की छात्रा कल्याणी और बालक वर्ग में राजूराम, अजीत यादव, प्रशांत अग्निहोत्री तथा हिमांशु कुशवाहा रनरअप रहे।  
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई 1500 मीटर दौड़ में गौरी शंकर ने प्रथम, प्रशांत अग्निहोत्री ने द्वितीय, राहुल कुमार ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में ओम लता, कल्याणी, गगनप्रीति, 100 मीटर दौड़ में कल्याणी, ओमलता, पूजा सिंह, शार्टपुट थ्रो में राधा देवी, ओमलता, पूजा सिंह, जैबलिन थ्रो में निहारिका, ईशा श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, बालक वर्ग में प्रभात पटेल, संजय यादव, अभय कटियार, ऊंची कूद में परमजीत सिंह, बृज मोहन यादव, इंद्रकेश यादव, लंबीकूद में हिमांशु सिंह, सुभाष चंद्र, रिजय कुमार भारती, डिस्कस थ्रो में अजीत यादव, विजय तिवारी, जितेंद्र सिंह, 400 मीटर दौड़ में राजू राम, संदीप द्विवेदी, बृजमोहन ने क्रमश:  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह विकलांग वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हिमांशु कुशवाहा, आशीष श्रीवास्तव, विशाल विश्वकर्मा, जैवलिन थ्रो में राकेश यादव, हिमांशु कुशवाहा, सुरेश पाल सिंह, म्यूजिकल चेयर में शशांक पटेल, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, बालिका वर्ग में सोनम मिश्रा, रानू गुप्ता, सीमा गौड़, 100 मीटर दौड़ में प्रशांत अग्निहोत्री, धर्मेंद्र तिवारी, ललितेश कुमार और 200 मीटर दौड़ में कल्याणी सिंह, ओमलता, गगनप्रीति कौर तथा अनन्या दीक्षित को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल (विद्या) ने विशिष्ट अतिथि डॉ. आरसी अस्थाना, इंजीनियर आरके अग्रवाल, सरोज सिंह आदि के साथ विजेताओं को मेडल पहनाकर शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्य राजन सिंह ने आभार व्यक्त किया। मयूर खन्ना के संचालन में छात्र-छात्राओं ने संगीत कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का आनंद लिया। निर्णायक तथा अन्य व्यवस्थाओं में कुलदीप सिंह, मुकेश सिंह, श्वेता सिंह, हिमानी खंडेलवाल, पिंकी, विवेक राठौर, आशीष देव, आरपी श्रीवास्तव, भारत भूषण, अर्जुन धूसिया, महेश गुप्ता, रमेश चंद्र जायसवाल, अजीत सिंह, गंगाराम प्रेमी, राम कुमार, राम प्रसाद, राहुल तोमर, मनोज, सुमन, नितिन कुरील, वागेश गौतम, संजय सिंह, राविंद्र कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें