फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टिप्पणी करने से उपजे विवाद के चलते हुई ओमकार की हत्या

विज्ञापन
ओमकार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कांट/ शाहजहांपुर। गांव सफ्तयारा निवासी 30 वर्षीय ओमकार की हत्या टिप्पणी करने से उपजे विवाद के चलते की गई। घटना मंगलवार की शाम की है। इस मामले में मृतक की मां ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक ओमकार की मां जोगावती ने बताया कि मंगलवार की शाम बेटा ओमकार खेत देखने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के ही रहने वाले रिजवान, जाबिर, कदीर अली और समीर ने बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पांच साल पूर्व एक युवती को ले जाने के मामले में बेटा जेल गया था। छह माह बाद जमानत पर छूटकर आया था। उन्होंने बताया कि दो-तीन बार ददरौल क्षेत्र में बेटे को घेरा भी गया था। आरोप है कि जाबिर के परिवार के लोगों ने बेटे से दोस्ती कर उसे मारकर रंजिश निकाली है। ओमकार इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रिजवान व कदीर अली को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ में सामने आया कि ओमकार उनके ऊपर टिप्पणी किया करता था। इसी गुस्से में आरोपियों ने ओमकार के सिर पर वार किए थे। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाई को बुलाकर ले गए थे आरोपी
मृतक के फुफेरे भाई मुनेश ने बताया कि 18 अक्तूबर को रिजवान ने भाई ओमकार को फोन किया था। मंगलवार को वह भाई को बुलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से अधिकतर ओमकार घर पर ही रहता था। बहुत कम ही बाहर निकलता था। बताया कि भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ चली गई थी।

मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस तैनात
मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दिनभर पुलिस की गाड़िया गांव में दौड़ती रहीं। बुधवार को इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने गांव में जाकर घटनास्थल पर जांच कर लाेगाें से पूछताछ की।

बेटा रुक जाता तो बच जाती जान
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंची बहन छाया, माया देवी और सीमा अपने भाई ओमकार के शव को देखकर बिलख पड़ी। उनकी मां बोलीं : उसने बेटे को खेत पर जाने से रोका था। अगर रुक जाता तो बेटे की जान नहीं जाती। मेरे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।

हत्याकांड में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो की तलाश में टीम लगी हुई है। मामला टिप्पणीबाजी का भी निकलकर आ रहा है। जांच की जा रही है। - राजेश द्विवेदी, एसपी

ओमकार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

ओमकार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें