अखिल भारतीय ओमर-ऊमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र ओमर ने कहा कि सामूहिक विकास के लिए ओमर-ऊमर वैश्य बंधुओं को एक मंच पर आना होगा। वह रविवार को प्लाजा मैरिज लॉन में आयोजित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए महासभा के प्रतिनिधियों ने जनगणना के फार्म जमा कराए और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रता हासिल करने वाले सजातीय बंधुओं को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ओमर-ऊमर वैश्य समाज के संख्या बल के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी पाने के लिए सजातीय बंधुओं का एकजुट होना आवश्यक है। हम सभी एक परिवार की भावना रखते हुए आपसी सद्भाव और सम्मान विकसित करें तो ओमर वैश्य समाज प्रगति का रास्ता शीघ्रता से तय करेगा। महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि सजातीय बंधुओं को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से महासभा के स्तर से सजातीयों की जनगणना कराई जा रही है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने महासभा के सामाजिक हित के कार्यों का विवरण दिया। इस अवसर पर रामप्रकाश, विजय हिंदुस्तानी, कृष्ण कुमार बब्बू, कमल ओमर, विश्वनाथ ओमर, प्रभा ओमर, संतोष गुप्ता, मंजुला गुप्ता, रजनी चौधरी, वीना गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्याम धर, सुशील गुप्ता, रामनारायण, राजेंद्र गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व, महासभा की नगर समेत अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने जनगणना के 650 फार्म जमा किए।
हितैषी दूत पत्रिका का हुआ विमोचन
महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र ने केंद्रीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के साथ ओमर वैश्य समाज की पत्रिका हितैषी दूत का विमोचन किया। इसी अवसर पर महासभा महिला परिषद की ओर से जारी विवाह योग्य सजातीय युवक-युवतियों की सूची भी प्रकाशित की गई।
यह सभी किए गए सम्मानित
महासभा की बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के आयाम स्थापित करने वाले ओमर-ऊमर वैश्य समाज के मथुरा प्रसाद दंपति, राष्ट्रीय आंचलिक मंत्री अनिल गुप्ता, यतींद्र मोहन, पुवायां के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, वीना गुप्ता, दामोदर प्रसाद, विष्णु प्रकाश गुप्ता, डॉ. रमाकांत, ओमदेव गुप्ता, पीके गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. गिरीश चंद्र गुप्ता, पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, ओमशंकर, पुरुषोत्तम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, डॉ. अनूप गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता और सुमन चंद्र गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इन सभी का रहा विशेष सहयोग
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में ब्रजभूषण लाल, अरविंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मंजू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अंजली गुप्ता, हरिओम, जितेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, अशोक कुमार, गोविंद बाबू टाटा, ओम प्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहा।