फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बकरी चराने गई छह साल की बच्ची की गड्ढे में डूबकर मौत, ईंट भट्ठा मालिक ने खुदवाया था गड्ढा

Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

ईंट भट्ठा मालिक ने गड्ढा खुदवाया था, जिसमें पानी भरा हुआ है। इसी गड्ढे में छह साल की बच्ची गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के मुड़िया मोड़ निवासी अमित की छह साल की बेटी अंशिका बकरी चराते समय ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूब गई। जब तक परिजनों ने उसे निकाला, उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता ने ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


अंशिका गुरुवार शाम पांच बजे बकरी चराने गए बच्चों के साथ निकल गई थी। थोड़ी दूर पर खेलते हुए ईंट भट्ठे के पास पहुंच गई। वहां पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन भागकर पहुंचे। 

जब तक बच्ची को निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। शव को देखकर अमित, उसकी पत्नी सावित्री व बड़ी पुत्री राधा बिलख पड़ीं। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भट्ठा मालिक द्वारा खुदवाए गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इसमें डूबकर बच्ची की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें