फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की जान बचाई

Thu, 20 Aug 2015 11:39 PM IST
मकसूदापुर/ बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नहर पुल से कूदने जा रही 60 वर्षीय रामरानी को एक युवक ने बचा लिया। गांव पसियापुर की 60 वर्षीय रामरानी बृहस्पतिवार को गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल के रेलिंग के पास खड़ी थीं। तभी वहां से गुजर रहे सुखचैन सिंह ने देखा कि वह आत्महत्या की नीयत से नदी में कूदने जा रही हैं। इस पर उसने लोगों की मदद से वृद्धा को पकड़ लिया और रेलिंग से नीचे उतारा। इस बीच मौके पर तमाम लोग आ पहुंचे और वृद्धा को समझाया। रामरानी ने बताया कि उसके गले में डेढ़ वर्ष पूर्व फोड़ा हो गया था। इलाज कराने के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उसके गले में कैंसर है। परिवार के लोग उसका इलाज नहीं करा रहे हैं। कैंसर में हो रही भयंकर पीड़ा उससे बर्दाश्त नहीं होती हैँ जिस कारण उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। वृद्धा ने कहा कि अब वह आत्महत्या नहीं करेगी। इसके बाद लोगों ने उसे बंडा जाने वाली बस में बिठाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें