फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर के मोहल्ला छावनी निवासी 60 वर्षीय भूरे लाल कश्यप अपने मकान के सामने बैठे थे। इस दौरान आए एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कमलेश कुमार ने बताया कि उनके ताऊ भूरे लाल पर शनिवार शाम को साढ़े सात बजे मकान के सामने बैठे थे। इस दौरान अचानक एक सांड़ ने हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बमुश्किल सांड़ को मौके से भगाया। इसके बाद भूरे लाल को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उन्हें शाहजहांपुर ले जाते समय उनकी रास्ते मे मौत हो गई। रात में परिजन उनके शव को लेकर घर पहुंच गए।
पशु से टकराकर बाइक सवार घायल
पुवायां। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव बेला तुरसिया निवासी 28 वर्षीय सलवंत सिंह किसी काम से बंडा की ओर गए थे। शनिवार शाम आठ बजे वापस घर जाते समय छुट्टा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पशु की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सलवंत को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें