फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फहराने के बाद उतारना ही भूल गए राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 27 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Union bank
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज को सुबह फहराने के बाद शाम से पहले सम्मान सहित उतारना भी जरूरी है, लेकिन पुवायां में दो स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया। डीएम से शिकायत होने पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर ध्वज को सम्मान सहित उतारा। 26 जनवरी की रात प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई कि गांव सतवा बुजुर्ग में सहकारी समिति पर ध्वजारोहण तो किया गया, लेकिन शाम को उसे उतारा नहीं गया। अधिकारियों के निर्देश पर रात लगभग 12 बजे पुलिस सहकारी समिति भवन पर पहुंची और राष्ट्रीय ध्वज को उतारा।
विज्ञापन

पुवायां कस्बे में यूनियन बैंक की शाखा पर भी यही हाल रहा। यहां कर्मचारी 25 जनवरी को ही घरों को खिसक गए। 26 जनवरी को एक कर्मचारी ने बैंक के ऊपर ध्वज तो लहरा दिया, लेकिन शाम को ध्वज उतारने नहीं पहुंचा। 27 जनवरी की दोपहर भी ध्वज बैंक पर लगा देख लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की। इसके बाद पुलिस बैंक पहुंची और ध्वज को उतारा गया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में बैंक प्रबंधक और समिति सचिव के खिलाफ तस्करा डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें