फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए बच्चों के घर जाएंगे अधिकारी और शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की जा रही है। शिक्षा का महत्व बताने के लिए अधिकारी और शिक्षक बच्चों के घरों पर जाएंगे और प्रेरित कर उनका नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में 2717 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इनमें करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। गत वर्ष के छात्र नामांकन को बनाए रखने के साथ ही अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में स्कूल चलो अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ गत वर्ष की तरह अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षक उनके घर जाएंगे, साथ ही बीईओ भी गांव का रुख करेंगे। वहां जाकर अभिभावकाें को बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष अभियान चलाकर बच्चों का प्रवेश कराया था। गांवों में जाकर प्रेरित करने का कार्य अभियान के दूसरे फेज में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें