फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Mon, 10 Aug 2015 09:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन की पहली जनरल मीटिंग हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं शहर विधायक सुरेश खन्ना रहे। उन्हें एसोसिएशन की समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात संस्था के संरक्षक ग्रीस चंद्र गुप्ता ने पुरुषोत्तम गुप्ता को अध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह को महामंत्री तथा सुलेमान खान को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। सम्मान की श्रंखला में योग शिक्षक पवन सिंह, व्यापारी नेता कुलदीप सिंह दुआ, मनोज खन्ना, सुनील गुप्ता, राधा रमण अग्रवाल, ललित खुराना, एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी दीक्षित आदि को भी सम्मानित किया गया। बैठक में नवीन गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, अच्युत शुक्ला, विकास गुप्ता, नवी अहमद, आशल्य मिश्रा, संजय गुप्ता, विनीत सक्सेना, संजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, आर्येंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, हिमांशु शर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें