फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टी के दिन खुले कार्यालय, कोषागार में पहुंचे पांच करोड़ से अधिक के बिल

Tue, 01 Apr 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ईद की छुट्टी के बावजूद जिला कोषागार कार्यालय में फाइंलों में काम निपटाते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन ईद की छुट्टी के बावजूद कार्यालयों में काम चलता रहा। अधिकतर विभागों के कर्मचारी बजट खपाने में लगे हुए दिखाई दिए। कोषागार में विभिन्न विभागों की ओर से करोड़ों रुपये के बिल पहुंचे हैं। रात नौ बजे तक सभी बिलों को पास करके बैंकों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में सात मार्च को सदर तहसील में हुए सामूहिक विवाह के कार्यक्रम के बिल तैयार किए गए। विकास भवन से लेकर कलक्ट्रेट में भी काम चलता रहा। कार्यालय खुले होने की वजह से सामान्य दिनों से ज्यादा गहमागहमी बनी रही।
जिला कोषागार में सुबह से ही कर्मचारी पहुंच गए। विभिन्न विभागों के बजट पास कराने के लिए बिल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक कृषि विभाग से सात, पशुपालन विभाग से नौ, शारदा नहर खंड से सात, पॉलिटेक्निक से 25, पुलिस विभाग से 30, जिला पंचायत राज विभाग से 13, जिला उद्योग केंद्र से चार, अल्पसंख्यक विभाग से एक, समाज कल्याण विभाग से छह, माध्यमिक शिक्षा विभाग से पांच, वन विभाग से छह, गन्ना शोध संस्थान से पांंच, भूलेख विभाग से पांच, आईटीआई से चार, कलक्ट्रेट से 22, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से छह, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड से 22 समेत 248 बिल पहुंचे। रात नौ बजे तक बिलों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

-
नगर निगम में 17 लाख का कर हुआ जमा
नगर निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन गृहकर और जलकर के रूप में 17 लाख रुपये का कर जमा हुआ। एकमुश्त योजना का अंतिम दिन होने की वजह से कर जमा करने के लिए सुबह से ही लोग कार्यालय में पहुंचने लगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, करीब 300 लोगों से बिल जमा किए गए हैं। रात 12 बजे तक बिल जमा करने की प्रक्रिया चलती रहेगी। इसके बाद एक मुश्त समाधान योजना खत्म हो जाएगी।
-
शासन की ओर से निर्देश हैं कि सोमवार को रात नौ बजे तक कोषागार में आने वाले बिल को पास कर दिया जाए। संभावना है कि रात तक पांच से छह करोड़ रुपये के बिल तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

- अमरेश बहादुर पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला कोषागार

ईद की छुट्टी के बावजूद जिला कोषागार कार्यालय में फाइंलों में काम निपटाते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें