फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाटर वूमन की गोमती पदयात्रा में शामिल हुए अफसर

Tue, 14 Mar 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोमती आरती में वाटर वूमन के साथ शामिल डीएम उमेश प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गोमती उद्गम स्थल से बनारस तक की पदयात्रा पर निकलीं वाटर वूमन शिप्रा पाठक के साथ सोमवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी भी शामिल हुए। शाम को गोमती तट पर आरती की गई और पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

शिप्रा पाठक नदी के उद्गम स्थल पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र से बनारस तक गोमती नदी के किनारे 960 किमी की पदयात्रा पर निकली हैं। यात्रा का उद्देश्य गोमती नदी को पुनर्जीवित और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सोमवार को शिप्रा पाठक पुवायां क्षेत्र में गुटैया घाट, चकलुआ घाट, पन्न घाट पहुंची। पन्न घाट पर डीएम, एसडीएम सहित तमाम अधिकारियों ने भी पदयात्रा में सहभागिता की।
डीएम ने कहा कि शिप्रा पाठक के हर योगदान से जल, पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलती है। इसके बाद पन्नघाट पर गोमती आरती की गई और पौध लगाए गए। एसडीएम हिंमाशु उपाध्याय ने बताया कि गेहूं की फसल कटने के बाद गोमती की जमीन को चिह्नित कर कब्जामुक्त कराया जाएगा। सीओ पंकज पंत ने शिप्रा पाठक के जल संरक्षण के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान राजीव सिंह, डॉ. आशुतोष मिश्रा, दिलप्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राजविंदर सिंह, महेश गुप्ता, विकास गुप्ता, बाबा रुद्रानंद, देवेश गंगवार, महेश गुप्ता, विहिप जिलाध्यक्ष केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें