फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

सार

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक घंटे का सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर यात्रियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इससे स्टेशन परिसर में सफाई और जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर श्रमदान करते अ​धिकारी-कर्मचारी। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस बीच एक घंटे तक श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक साथ-एक दिन-एक घंटा अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सरकुलेटिंग एरिया, कॉलोनी आदि में श्रमदान किया गया। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्य करते हुए नजर आए।
उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीनियर डीईएन तृतीय कर्णप्रीत सिंह, एईएन संजीव भट्टाचार्य, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, एचआई शशांक पांडेय, एसएसई ओपी शर्मा, पीडब्ल्यूआई अरुण सक्सेना, शिवम सक्सेना, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें