फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय आह्वान पर लखनऊ में धरने से पहले पदाधिकारी किए नजरबंद

विज्ञापन
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के साथ बैठा पुलिस का जवान। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झांकड़ के आह्वान पर रविवार को लखनऊ में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर शनिवार रात ही पुलिस ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर दी। जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के घर पर पुलिस तैनात कर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के नेता लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन के लिए शनिवार को तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने बताया कि पुलिस ने उनसे मकान का पता पूछा, फिर पुलिस उनके घर पर पहुंच गई और नजरबंद कर दिया।
इनके अलावा महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया, मोहसिन, सिकंदर, प्रत्यूष मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्रों की आवाज को दबाने के प्रयास सफल नहीं होंगे। छात्रों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें