फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां दीं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आर्य समाज के वा​र्षिकोत्सव में भजन प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, छात्राओं ने बहाई भजनों की रसधारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। आर्य समाज व आर्य स्त्री समाज कटिया टोला का 129वां वार्षिकोत्सव शुरू हो गया। सुबह विधि-विधान से यज्ञ हुआ। छात्राओं ने भजनों की रसधारा बहाई।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज व आर्य महिला इंटर कॉलेज के संयुक्त परिसर में प्रधान राजेंद्र मिश्रा व आर्य स्त्री समाज की प्रधान रामा सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से आए स्वामी मोक्षानंद सरस्वती, सोहित शर्मा, जतिन सनातनी के नेतृत्व में अथर्ववेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यजमान राजीव मिश्रा, श्रीनिवास मिश्रा, अखिलेश तिवारी, देवेंद्र मिड्डा, शामिल हुए। इस बीच सत्संग में स्वामी मोक्षानंद ने गायत्री मंत्र के उच्चारण व अर्थ को समझाया। छात्राओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। समारोह में संतोष दीक्षित, हर प्रसाद पांडेय, राजेश शुक्ला, सत्यप्रकाश तिवारी, गायत्री दीक्षित, कमलेश गुप्ता, डाॅ. अमितेश अमित, रामनरेश वाजपेयी, पूनम रानी, डाॅ. सारिका अग्रवाल, डाॅ. रानू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें