फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांचा गया

Thu, 26 Mar 2015 11:18 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे भाकियू पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इससे पहले बुधवार की रात इंस्पेक्टर सदर बाजार ने अनशनकारियों को जिला अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। इसे लेकर दिन भर भाकियू कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी सक्रिय बने रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को सदर बाजार पुलिस ने अनशनकारियों को उठाने की कोशिश की, जो देर रात तक जारी रही। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक इन लोगों को अगर अस्पताल में भर्ती न कराया गया, तो इनकी तबियत और बिगड़ सकती है।
सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक अनशनकारियों की तबियत खराब है। इसलिए इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते जिला अस्पताल के सीएमस और इंस्पेक्टर सदर बाजार को इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें