शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी 59 वर्षीय दिलीप कुमार की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।
लोगों की सूचना पर शाम करीब साढ़े आठ बजे पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी सपना की दो साल पूर्व मौत हो गई थी। उनके दोनों बच्चे दूसरे जिले में रहते हैं। दिलीप कुमार घर पर अकेले ही रहते थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के बच्चों के पास सूचना भेजी गई है। संवाद