फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ नौ अक्तूबर से, मेला परिसर में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 05 Oct 2026 06:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के ओसीएफ इस्टेट में श्री रामलीला और प्रदर्शनी नौ अक्तूबर से शुरू होगी। आयोजकों ने मेले में भीड़ की निगरानी के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए पांच वॉच टावर, 20 कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी। 
विज्ञापन
मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफोडे (बीच में ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के ओसीएफ इस्टेट स्थित श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। मैदान पर मेला सजने लगा है। मेले में भीड़ पर निगाह बनाए रखने के लिए पांच वॉच टॉवर और 20 कैमरों से निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन से भी निगहबानी होगी। आयोजकों के अनुसार, दस अक्तूबर से रामलीला का मंचन और 21 को रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन


रामलीला का होगा लाइव प्रसारण
आर्डनेंस क्लब में हुई बैठक में मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफोडे ने बताया कि नौ अक्तूबर को श्री गणेश पूजन होगा। दस से श्रीरामलीला मंचन समिति के कलाकार मंचन शुरू करेंगे। मंचन प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक होगा। इसके लाइव प्रसारण के साथ ही दो बड़े एलईडी वाल्स भी लगाए जाएंगे। 

21 अक्तूबर को रावण वध के बाद रावध, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। 22 अक्तूबर को साढ़े तीन बजे शोभायात्रा व रात आठ बजे भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। 30 अक्तूबर को रात दस बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए जाएंगे 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए फैक्टरी की सुरक्षा टीम के साथ ही पुलिस, होमगार्ड आदि कैंप लगाए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए जाएंगे। बताया कि प्रदर्शनी के पूरे मैदान में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 

चारों ओर पार्किंग की अनुमति नहीं दी गई है। समिति की ओर से तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जो आवासीय स्थान पर नहीं होगी। इस मौके पर एसएसओ एम सिवसंकर, अपर महासचिव मदन मोहन त्रिपाठी, सचिव बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें