फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणेश पूजन के साथ ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में श्री गणेश पूजन के दौरान उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरी स्टेट की रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुक्रवार शाम विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। टीसीएल महिला कल्याण समिति, शाखा ओसीएफ की अध्यक्ष शिल्पा एस. डोईफोडे ने विशिष्ट अतिथि श्रीकांत एस. डोईफोडे की मौजूदगी में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद रामलीला मंच पर भगवान गणेश का विधिवत पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रदर्शनी में झूले और दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष एसएस मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, अपर महासचिव एमएम त्रिपाठी, सचिव बलबीर सिंह, एचएल कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना, सचिव एके व्यास, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, परिवेशक सुरक्षा राममोहन, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री और प्रभारी महेंद्र दीक्षित सहित महिला एवं पुरुष कलाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन



कटरा में भी रामलीला मेले का शुभारंभ
मीरानपुर कटरा। नगर के प्रमुख मार्गों से श्री गणेश पूजन शोभायात्रा निकाले जाने के साथ शुक्रवार को रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। मोहल्ला कायस्थान स्थित गंगाराम राइस मिल से निकली शोभायात्रा का सांसद अरुण सागर और पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना भइया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
शोभायात्रा में बैंड-बाजे के साथ आकर्षक देवी-देवताओं की झांकियां, नर्तकी मंडली और विशाल भालू काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भाजपा नेता भानुप्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, संतोष शिरोमणि आदि मौजूद रहे। संवाद


आज निकलेगी गणेश शोभायात्रा
शाहजहांपुर। अत्यधिक बारिश के कारण आठ अक्तूबर को निरस्त हुई खिरनीबाग रामलीला की गणेश शोभायात्रा अब शनिवार को शाम चार बजे निकाली जाएगी। गुदड़ी बाजार मंदिर और गांधीगंज स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में पूजन-आरती के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व रामलीला समिति के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना राम-सीता व हनुमान जी को राम रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। संवाद

मीरानपुर कटरा में श्री गणेश पूजन के दौरान उपस्थित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें