फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ इस्टेट रामलीला एवं प्रदर्शनी 15 से

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी के आयोजन की जानकारी देते वरिष्ठ महाप्रबं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी समारोह का आयोजन आयुध वस्त्र निर्माणी इस्टेट की ओर से किया जाएगा। इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी, जबकि समापन 26 अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ होगा। वहीं चार नवंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को आयुध वस्त्र निर्माणी के महाप्रबंधक अखिलेश कुमार व मेला समिति के पदाधिकरियों ने पत्रकारों से वार्ता की। अखिलेश कुमार ने कहा कि 56वें आयोजन को भव्यता देने के लिए सभी इंतजाम रहेंगे। 15 अक्तूबर को शाम छह बजे मुख्य अतिथि टीसीएल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम सक्सेना व विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक अखिलेश कुमार उद्घाटन करेंगे।
इसी दिन से श्री आर्डनेंस ड्रॉमेटिक क्लब समिति के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन शुरू होगा। 25 अक्तूबर को रावण वध तथा पुतला दहन होगा। 26 अक्तूबर को अपराह्न 3:30 बजे शोभायात्रा व रात आठ बजे भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष एके वर्मा ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान पर दुकानों के बीच चौड़े रोड बनाए गए हैं, इसके साथ ही मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों के लिए झूले भी रहेंगे तो सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर ही पीआरडी की पुलिस चौकी बनेगी। ड्रोन कैमरे से पूरे मेला स्थल पर नजर रखी जाएगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
महासचिव हितेश अग्रवाल ने बताया कि मंचन रोजाना शाम को सात से रात दस बजे तक होगा। मेला स्थल पर खेल, खिलौनों, आवश्यक वस्तुएं आदि की दुकानों के साथ ही निर्माणी का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
सचिव दिनेश कुमार सक्सेना, सूचना एवं प्रचार समिति अध्यक्ष अनु सक्सेना, कार्यप्रबंधक एससी सिंह, कार्यदेशक संयुक्त सचिव देवेश कुमार दीक्षित, कनिष्ठ कार्यप्रबंधक संयुक्त सचिव पैट्रिक दास, कनिष्ठ कार्यप्रबंधक समिति रवि बाबू, टीएसएस सचिव अंकित सक्सेना, विश्वजीत, गोविंद कृष्ण वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें