फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन विभाग की जमीन छिनने पर लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, किसानों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में नारेबाजी करते कुछ किसानों का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि किसानों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की है। हिंदू संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के देवकली इलाके में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की जमीन पर वन विभाग के कब्जा लेने के विरोध में नवदिया बंकी गांव के कई किसानों ने सोमवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने पर हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नवदिया बंकी, गहलुइया, बरीबरा, नबीनगर आदि गांवों में तमाम किसान वन विभाग की करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर वर्षों से कब्जा करके वहां फसलें ले रहे थे। यह जमीनें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने पर गत शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ जमीन कब्जामुक्त करा ली।

इसी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वन विभाग की पीलीभीत दियुरिया रेंज के रेंजर लल्लन दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की शेष जमीन कब्जा मुक्त कराने को जल्द अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें