फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न

Sat, 12 Sep 2015 10:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय क्षेत्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हो गया। अंतिम दिन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया, जिनका प्रदर्शन राष्ट्रीय प्रदर्शनी में किया जाएगा।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के आठ संकुल की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंतिम दिन हुए एक्सपेरीमेंट विद लाइट विषयक सेमिनार में बच्चों ने खुलकर विचार रखे। इस मौके पर 14 सितंबर से कानपुर नगर में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 13 मॉडलों का चयन किया।
चयनित मॉडलों में सामाजिक विज्ञान के लखनऊ के निश्चय दुबे, बहराइच के मंतोष कुमार, गोरखपुर के कुशाग्र पांडेय, विज्ञान में शाहजहांपुर के सौरभ सिंह और अभिषेक तोमर, हरदोई के राहुल वर्मा और आयुष वाजपेयी, लखनऊ के अरीब इब्राहीम, फर्रूखाबाद के गुरुवेश, सीतापुर के कुशाग्र, महाराजगंज के अरविंद सिंह के नाम शामिल हैं। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान में निश्चय दुबे ने प्रथम, मंतोष कुमार ने द्वितीय, कुशाग्र पांडेय ने तृ़तीय, विज्ञान में सौरभ सिंह ने प्रथम, राहुल वर्मा और आयुष वाजपेयी ने द्वितीय, अरीब इब्राहीम ने तृतीय, गणित में अभिषेक तोमर ने प्रथम, गुरुवेश सिंह ने द्वितीय, अशोक कुमार ने तृतीय, एसयूपीडब्ल्यू में कुशाग्र ने प्रथम, अरविंद सिंह ने द्वितीय, आकृति ने तृतीय, आईसीटी वर्ग में सार्थक कौशिक ने प्रथम, मनुनयाल ने द्वितीय, सचिन बाबू ने तृतीय, संगोष्ठी में मनुनयान ने प्रथम, निश्चय दुबे, सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, हरिओम गुप्ता, आरसी मिश्रा और एके शुक्ला शामिल रहे। डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी और वीके यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें