फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नर्साें को सशक्त बनाने व भविष्य की चुनौतियों के लिए सजग किया

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सेज डे पर हुए कार्यक्रम में केक काटते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। स्रो - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया। इसमें नर्सों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने नर्सों को भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयार करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि जब नर्स स्वस्थ होंगी, तभी मन स्वस्थ रहेगा और ठीक से काम हो सकेगा।
विज्ञापन

काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य डॉ.अपर्णा पांडेय ने नर्सिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि नर्स दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने का दिन है। उप प्राचार्य डॉ. नीरा गोयल, डॉ.राना प्रताप, दीपक रस्तोगी, डाॅ.सुधा स्वामी, मोरपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें