फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेरों दुआएं देकर विदा हुए बाबा हरदेव

Thu, 09 Apr 2015 08:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज बृहस्पतिवार की दोपहर यहां से रवाना हो गए। हथौड़ा चौराहा-रेती मार्ग पर बुधवार की शाम हजारों अनुयायियों को सद्मार्ग पर चलने की सीख देने के बाद बाबा ने बृहस्पतिवार को उपस्थित साधकों को दर्शन देकर उन्हें कृतार्थ किया और आशीर्वाद देकर यहां से विदा हो गए। उनके काफिले के आगे महिलाएं और पुरुष फूल बरसाते तथा खुशी से नाचते-झूमते चल रहे थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मिशन परिसर पर चले भंडारे में सभी ने प्रसाद छका। आयोजन में हरिओम श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, वेद प्रकाश रावत, शिवम, राजेश गुप्ता, रमेश चंद्र, श्रीकृष्ण उर्फ भल्लू, मुन्ना लाल, विशुन देवी, ममता, रानी मिश्रा, सोनी, शालू, शशि, रामकरन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें