सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से तमाम नाटककारों ने शहर के मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करके ट्रैफिक नियम सिखाए। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करके खुद और दूसरों को सुरक्षित रखने की अपील की।
नुक्कड़ नाटक करने वाली टीम ने टाउनहॉल, रोडवेज, कचहरी और घंटाघर के पास एकत्रित होकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं मौके पर पहुंचे एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने ‘सड़क सुरक्षा को सिर्फ नारा नहीं, अपनी जीवनशैली बनाएं’ स्लोगन को अपनाने की राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की। साथ ही यातायात से संबंधित नियमों के बारे में भी बताया। एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा ने कहा कि ओवरलोडिंग करने और वाहनों की फिटनेस न कराने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही पकड़े जाने पर जुर्माना अदा करने के साथ ही सजा मिलने का खतरा बना रहता है।