फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बौद्धिक सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवियों को साइबर अपराधों से किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन बृहस्पतिवार को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गोद लिए गए गांव रुस्तमपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया और घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताकर उन्हें हेल्पलाइन नंबर नोट कराए।
विज्ञापन

बाद में हुए बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. जयेंद्र कुमार ने कौशल विकास और सूचना एवं संचार तकनीक की उपयोगिता बताने के साथ साइबर अपराधों से बचने के लिए सुरक्षा के उपाय बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध काफी बढ़ गए हैं। कुछ सावधानियां बरतते हुए हम सभी साइबर अपराध से बच सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. अवधेश कुमार, पवन कुमार, सत्य प्रकाश आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें