फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एनएसएस की छात्राओं ने रैली निकालकर जागरूक किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में महिला को जागरूक करतीं एनएसएस की स्वयंसेवी। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. रजा रसूल के नेतृत्व में मऊ खालसा गांव के प्राइमरी स्कूल में शिविर के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि स्वयंसेवी युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने मऊ खालसा गांव में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ.समन जेहरा जैदी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय दिलाजाक में द्वितीय छात्रा इकाई के शिविर की शुरुआत की। एडवोकेट सपना गौतम ने स्वयंसेवियों को महिला अधिकार व शोषण के विरुद्ध संविधानिक धाराओं की जानकारी दी। इस बीच बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निजामुद्दीन खान, अयान, तौसीफ, अवनीश, कैफ, नवीन, श्रेया शुक्ला, अनम, राधा, पल्लवी, नूरशिरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें