एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने छात्रों को रक्तदान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
लायंस क्लब पर्ल के अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने छात्रों को रक्तदान का महत्व समझाया और अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने अजीजगंज में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानदारों को कागज के लिफाफे वितरित किए। द्वितीय सत्र में हुई बौद्धिक सभा में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. गीतांजलि सक्सेना, डॉ. आदित्य सिंह, केशव शुक्ला, देवांशु अग्निहोत्री, डॉ. शालीन सिंह आदि ने जल प्रदूषण और उसके निवारण की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
फिजिकल टीचर्स इकाई के मालवीय बने अध्यक्ष
शाहजहांपुर। फिजिकल एजूकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन किया गया है। नवगठित समिति में मेजर अनिल मालवीय को अध्यक्ष, कैप्टन राम कुमार को मंत्री और अजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इनके अलावा पच्चालाल, राम निरंजन वर्मा, राहुल सिंह और वंदना चौरसिया को उपाध्यक्ष, राकेश नित्यानंद महंत को संगठन मंत्री, गुरुमीत सिंह को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर बड़ीे संख्या में व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक आज
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक नौ फरवरी को शाम चार बजे बृज बिहार कालोनी स्थित जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अमीर सिंह के आवास पर होगी। जानकारी महामंत्री डॉ. डीआर वर्मा ने दी।
एसएमडीसी के लिए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन एवं विकास (एसएमडीसी) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह ने किया और एसएमडीसी के उद्देश्यों से शिक्षकों को अवगत कराया।
प्रशिक्षक ज्ञानेश वाजपेयी ने एसएमडीसी से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रतिभागी शिक्षकों को दी। प्रशिक्षक डॉ. प्रेेमचंद्र शर्मा ने आदर्श विद्यालय की परिकल्पना और एसएमडीसी सदस्यों के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरोला, शाहबाजनगर, धन्यौरा, पड़ैंचा, सरसावां, चौहनापुर, डींगुरपुर, कपेड़कटका आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। व्यवस्था में शैलेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, गौरव सक्सेना, मौसम प्रधान, विपिन कुमार आदि का योगदान रहा।
विशाल बने अध्यक्ष
शाहजहांपुर। विज्ञान जन सेवा समिति की इकाई का गठन किया गया है। संयोजक आनंद मोहन पांडेय ने विशाल सक्सेना को अध्यक्ष, प्रवीण दीक्षित-महासचिव, सौरभ शर्मा-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश शर्मा-कनिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह-संगठन सचिव, दीपक अंजान, विकास सक्सेना, विशाल मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।