फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में नारी शिक्षा के महत्व को बताया

Wed, 24 Feb 2016 08:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय की ओर से गांव रुस्तुमपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल में चलाये जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंर्तगत बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को नारी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि आनन्द त्रिवेदी ने कहा कि आज की बेटियों का देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान है परन्तु यह सब तभी संभव हो सका है जब वह उच्च शिक्षित हो सकी। बोले सुदृढ़ राष्ट के निर्माण के लिये महिलाओं को शिक्षित करना तथा उन्हें बराबरी का हक देना जरूरी है। इस दौरान निधि पाल, सुगन्धा देवी, अंजलि वर्मा, फूल बी खानम, फराना, कोमल पांडेय ने भी अपने विचारों में नारी शिक्षा को समाज के लिये आवश्यक बताया। इस दौरान शिविर में भाग ले रहे महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने घर घर जाकर लोगों को बालिकाओं को पढ़ाने तथा गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। अंत में प्रभारी डॉ. कृष्ण सिंह सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें