बाद में उन्होंने प्रभारी सीडीओ पवन कुमार सिंह को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आउटसोर्सिंग व्यवस्था में संविदा कर्मचारियों का शोषण बंद किए जाने, मिशन के मानदेय में बढ़ोतरी करने, 12 वें व 18वें शासी निकाय से अनुमोदित एचआर पॉलिसी लागू किया जाने आदि मांगें प्रमुखता से की गई हैं। धरना-प्रदर्शन में जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप यादव, प्रबल शुक्ला, राजकुमार गौतम, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विनय कुमार, दीपांशु कटियार, प्रमेश कुमार, नीरज मिश्रा, हर्ष वर्मा, यासर जान, शीशराम यादव, गौरव सचान, रवि शर्मा आदि शामिल रहे।
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जिला व ब्लॉक स्तरीय मिशन प्रबंधकों समेत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने योजना के तहत विभिन्न मांगों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। बाद में उन्होंने प्रभारी सीडीओ पवन कुमार सिंह को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में आउटसोर्सिंग व्यवस्था में संविदा कर्मचारियों का शोषण बंद किए जाने, मिशन के मानदेय में बढ़ोतरी करने, 12 वें व 18वें शासी निकाय से अनुमोदित एचआर पॉलिसी लागू किया जाने आदि मांगें प्रमुखता से की गई हैं। धरना-प्रदर्शन में जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप यादव, प्रबल शुक्ला, राजकुमार गौतम, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विनय कुमार, दीपांशु कटियार, प्रमेश कुमार, नीरज मिश्रा, हर्ष वर्मा, यासर जान, शीशराम यादव, गौरव सचान, रवि शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद