फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसपुर में देखा गया बाघ... वीडियो वायरल

सार

विधायक चेतराम के पैतृक गांव हंसपुर के पास बाघ को देख लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।बृहस्पतिवार को बारिश के बीच बाघ जंगल से निकलकर गांव के पास खेतों में आ गया।बाघ होने की जानकारी पाकर गांव के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटार। विधायक चेतराम के पैतृक गांव हंसपुर के पास बाघ को देख लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाघ गन्ने और धान के खेत के बीच खड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन

गांव हंसपुर खुटार रेंज के जंगल से कुछ ही दूर है। जंगल किशनपुर सेंचुरी होते हुए दुधवा नेशनल पार्क से जुड़ा हुआ है। इस कारण जंगल में वन्य पशु बहुतायत में हैं। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच बाघ जंगल से निकलकर गांव के पास खेतों में आ गया। इस बीच कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर बाघ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में बाघ गन्ने और धान के खेत के बीच खड़ा दिख रहा है। एक अन्य वाहन चालक ने भी बाघ का वीडियो बनाया।
विज्ञापन

बाघ होने की जानकारी पाकर गांव के लोग दहशत में आ गए। डर के कारण लोग खेतों में घास काटने नहीं गए। गांववालों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क देखे और अधिकारियों को रिपोर्ट दी। रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि बाघ जंगल से निकलकर खेत में आ गया था। जंगल किनारे के खेतों में अक्सर वन्य पशु आ जाते हैं। बाघ जंगल की ओर लौट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें