फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसंबदी कराने पर अब मिलेंगे तीन हजार रुपये 

Mon, 10 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
खुशखबरी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पुरुषों और महिलाओं को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने के मकसद से प्रोत्साहन राशि में इजाफा कर दिया है। पुरुषों को अब दो हजार रुपये के स्थान पर तीन हजार रुपये और महिलाओं को 14 सौ की जगह दो हजार रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान जो भी महिला या पुरुष नसबंदी कराएंगे, उन्हें बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने वाले को भी अब ज्यादा रुपये मिलेंगे। दरअसल परिवार नियंत्रण में पुरुषों की भागीदारी बेहद कम है। उन्हें नसबंदी के लिए प्रेरित करने के मकसद से ही सरकार ने ज्यादा प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। अब महिला लाभार्थी के प्रोत्साहनकर्ता को 300 और पुरुष को नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करने वाले को 400 रुपये मिलेंगे। सीएमओ के मुताबिक, 11 जुलाई से शुरू होने वाले जनसंख्या नियंत्रण सप्ताह के दौरान जिला अस्पताल में महिला एवं पुरुष नसबंदी प्रतिदिन होगी। साथ ही परिवार नियोजन के साधन भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन मेलों का आयोजन होगा। इनमें काउंटर लगाकर गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें