फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फैज की मौत की गुत्थी के खुलासे के लिए अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। भानपुर गांव के फिरोज खां के इकलौते पुत्र फैज की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। थाने के चक्कर लगाकर फैज के पिता परेशान घूम रहे हैं। मौत की वजह तलाशने के लिए पुलिस तमाम तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ डीएनए रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

फैज गत जून में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने फिरोज की तहरीर के आधार पर गत दो जून को फैज की गुमशुदगी दर्ज की थी। हालांकि, तहरीर में फिराेज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटे को अपहृत कर उसकी रंजिशन हत्या कर देने का संदेह जताया था।
अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट में पुलिस ने अपहरण की धारा बढ़ाकर गांव के मुस्तेजाब और शाहिद को नामजद कर लिया। बाद में 11 जून को गर्रा नदी के नए पुल के पास मिले एक अज्ञात शव की पहचान फिरोज ने अपने बेटे के तौर पर की।
विज्ञापन

फिरोज खां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मिले, लेकिन अब तक न तो आरोपी पकड़े गए न ही फैज की संदिग्ध हालात में मौत के रहस्य से पर्दा उठ सका। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य का कहना है कि फैज समेत आरोपियों के मोबाइल फोन की काॅल डिटेल की जांच हो रही है। इसके अलावा एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम काे भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें