फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब और घना होगा कोहरा, धूप की तेजी होगी कम

Wed, 27 Dec 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
घने कोहरे में लाल इमली चौराहे पर  बच्चे को साइकिल पर स्कूल छोड़ने जाता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार रात से छाया घना कोहरा मंगलवार दोपहर तक छाया रहा। दिन में महज एक घंटे 19 मिनट ही धूप खिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। कोहरा और घना होगा। इससे सूर्य की दृश्यता कम होगी।
विज्ञापन

घना कोहरा होने से सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा। दिन में भी चालक वाहनों की हेडलाइट जलाए नजर आए। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
-कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि घना कोहरा और पाला गिरना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अगर एक सप्ताह तक लगातार यही मौसम रहा तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा रहेगा। फिलहाल, अभी सब्जियों और अन्य फसलों पर मौसम का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि सर्दी बढ़ने से सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्हें सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। जरूरत होने पर ही सांस के मरीज घर से बाहर निकलें। खासतौर पर सुबह की सैर पर न जाएं। शरीर को अच्छी तरह से ढक कर रखें। मौसम के बदलाव से बुखार, जुखाम और खांसी के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। बचाव के लिए गर्म पानी पियें। हरी सब्जियों, फलों, सलाद को भोजन में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें